Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 18 मई = कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक जताया है। मध्य प्रदेश से सांसद अनिल दवे का दिल्ली के एम्स में गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ‘केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री अब्दुल्ला के अचानक निधन के बारे में सुनकर अफसोस हुआ। अनिल माधव दवे जी अपने परिवार के लिए हार्दिक संवेदना।‘

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे जी के अचानक निधन की जानकारी मिली बहुत दुख हुआ। उन्होंने नर्मदा संरक्षण के लिए अथक प्रयास किये। मेरी संवेदना है उनके परिवार के लिए।‘

संसदीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के अचानक निधन से दुख हुआ। पर्यावरण सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता हमेशा याद रहेगी।‘

Related Articles

Back to top button
Close