खबरेस्पोर्ट्स

अर्जुन पुरस्कार के लिए इन महिला मुक्केबाजों के नाम की सिफारिश

नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने स्वीटी बोरा (81), सोनिया लाठेर (57) और सरजूबाला देवी (51) के नाम की सिफारिश इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

तीनों ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार राष्ट्रीय टीम में रही है। स्वीटी ने 2014 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था जबकि सरजूबाला को भी इसमें रजत पदक मिला था। सोनिया ने 2016 में रजत पदक हासिल किया था।

फाइनल में जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

स्वीटी और सोनिया ने एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है। स्वीटी ने 2015 में और सोनिया ने 2012 में जीता था। सरजूबाला पूर्व विश्व युवा चैम्पियन रह चुकी है और सर्बिया में नेशंस कप में रजत पदक जीता।

खिलाड़ियों का नामांकन व्यक्तिगत स्तर पर या राष्ट्रीय महासंघ के जरिए भेजा जा सकता है। पिछले साल पूर्व एशियाई चैम्पियन और विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता शिवा थापा को अर्जुन पुरस्कार दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close