Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं

नई दिल्ली 13 मई = दिल्ली में शनिवार की सुबह को सबसे गर्म सुबह के रुप में दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य भारत के हिस्सों में निरंतर गर्मी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि आने वाले हफ्तों में अंडमान सागर की हवाओं के कारण दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।

अमित शाह ने श्री श्री रविशंकर को दी जन्मदिन की बधाई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिया है कि मानसून अब और अंडमान सागर के साथ चल रहा है| यह 15 मई तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून को आता है।
केरल में मानसून की प्रगति के पूर्वानुमान के साथ आईएमडी का कहना है कि हालांकि इसके बावजूद देश में गर्मी के कम होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में औसत तापमान अधिकतम 40 डिग्री से भी ज्यादा रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close