खबरेबिज़नेस

इंग्लिशबाजार नपा के सौंदर्यीकरण के लिए मिला ढाई करोड़ का फंड

मालदा,19 जनवरी =  मालदा शहर सहित मेडिकल कॉलेज के सौंदर्यीकरण व आश्रय विहीन लोगों के लिए आश्रयशाला का निर्माण किये जाने को लेकर राज्य सरकार ने इंग्लिशबाजार नगरपालिका को प्रायः ढाई करोड़ रूपये मंजूर दिये हैं। राज्य सरकार से आर्थिक सहायता मिलने के बाद इंग्लिशबाजार नगरपालिका बोर्ड उत्साहित है। चेयरमैन निहार घोष ने कहा कि राज्य सरकार मालदा शहर को साफ व सुंदर बनाने तथा मेडिकल कॉलेज को सजाने-संवारने के लिए यह राशि आंवटित की है। शहर में हरियाली बढाने पर जोर दिया जायेगा।

राज्य सरकार की ओर से आवंटित धनराशि के जरिए विभिन्न विकास मूलक कार्य किये जायेंगे। इसके लिए जल्द ही योजना बनायी जायेगी। नगरपालिका सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य अर्बन हेल्थ मिशन योजना के तहत यह राशि आवंटित हुई है। मालदा शहर में दो नये पार्क बनाये जायेंगे। प्रत्येक पार्क पर बीस लाख रूपए खर्च किया जायेगा। शहर में यह कहां बनायां जायेंगा इसे लेकर पार्षदों की राय ली जायेगी। मेडिकल कॉलेज के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रूपये आवंटित हुए हैं।

इस पैसे से मेडिकल कॉलेज के आस-पास फूल बागान, साज-सज्जा का कार्य किया जायेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले से ही मेडिकल कॉलेज के चारों ओर चाहदीवारी बनाने का कार्य किया जा रहा है। नगरपालिका के उप चेयरमैन बाबला सरकार ने कहा की मालदा शहर में एक करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से आवास स्थल बनाये जायेंगे। इसमें वह लोग रहेंगे, जिनके पास किसी तरह का आश्रय नहीं है और वह शहर में जहां-तहां रात में सोकर अपना समय गुजारते हैं। नगरपालिका की ओर से इसे तैयार किया जायेगा। इसके लिए मिशन रोड़ में एक जगह तय की गयी है। यहां तीन हजार स्क्वायर फीट पर दो तल्ला भवन बनाया जायेगा। यह सिर्फ आश्रयहीन लोगों के लिए होगा। यहां ऐसे लोग भी रह पायेंगे, जो जीवन के अंतिम समय में परिवारिक अशांति के शिकार हो जाते हैं। यहां रहने वालों को दो वक्त का भोजन भी दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close