Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कांग्रेस छोड़ने की खबर पर बोले नारायण राणे.

Maharashtra.मुंबई, 23 मार्च = मुख्यमंत्री से मिलने का मतलब पक्ष बदलना नहीं होता है। कांग्रेस के ही कुछ लोग अफवाह फैलाने में लगे हैं कि मैं कभी शिवसेना में जा रहा हूं तो कभी भाजपा में। यह सब अफवाह के अलावा कुछ नहीं है। मैं कांग्रेस में हूं और भविष्य भी कांग्रेस में ही रहूंगा, ऐसा कहते हुए उन्होंने पार्टी छोडने की खबर का जोरदार खंडन किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के इन दिनों शिवसेना में जाने की अफवाह तेजी से पसरी है। इस खबर का खंडन करते हुए राणे ने कहाकि मैं कांग्रेस में हूं और भविष्य भी कांग्रेस में ही रहूंगा। उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना ही आरोप लगाया कि यह उनके मन की उपज व प्रेरणा है कि वे कभी शिवसेना में तो कभी भाजपा में जाने की कोरी अफवाह उडा देते हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में न्याय नहीं मिलने का दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े : डॉक्टर आज भी हड़ताल पर, थम नहीं रहा डॉक्टरों पर हमला .

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के दिग्गज नेता नारायण राणे के शिवसेना-भाजपा में जाने की खबर तेजी से फैली है। कहा जा रहा है कि राणे कांगे्रस में परेशान हो चुके हैं, इसलिए वे पार्टी बदलने का मन बना रहे हैं। नारायण राणे के सुपुत्र व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निलेश राणे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर आरोप लगाते हुए अपने पद से राजीनामा दे दिया था, इसलिए चर्चाओं का बाजार और गरम हो गया। ऐसी चर्चाओं के बीच राणे ने कहा है कि मेरे पार्टी छोड़ कर जाने की खबर कोरी अफवाह है।

Related Articles

Back to top button
Close