बिहारराज्य

गर्भवती महिला को 7 दिनों तक घर में बंधक बना कर रखा , मुंबई से पति ने पहुंच छुड़ाया

पटना, सनाउल हक़ चंचल-15 जून : ताजपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत के चकनिजाम गांव में जेठ ने अपनी छोटे भाई की पत्नी उसके दो छोटे-छोटे बच्चों को मकान में 7 दिनों से बंधक बना कर रखा था। मामला उस समय प्रकाश में आया जब बंधक बनी महिला लोगों को आप बीती सुनाई। मकान विवाद का है मामला…

थाना कोे जानकारी मिली तब पंचायत के मुखिया पति विश्वनाथ राय, सरपंच टाइगर मोबाइल पुलिस ने चकनिजाम गांव पहुंच मामले को देखा तो मो. अंसरुल की पत्नी अजमती खातून अपने ही घर के ग्रिल में अपने बच्चे लडन तौसीक राजा के साथ बंद पाई गई। 

घर में बाहर से ताला बंद पाया गया। ग्रामीणों की माने तो पीड़ित के जेठ मो. साकिर द्वारा जमीनी विवाद के चलते उसे घर में बंद कर दिया था। वहीं पीड़ित के पति मो. अंसारूल ने बताया कि वह कमाने के लिए मुम्बई में काम करता है। उसे इस घटना की सूचना मिली और वह जल्दबाजी में अपने गांव पहुंचा तो पाया कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे को उसके भाई ने ही घर मे बंद कर दिया है। इसकी सूचना मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को दी। माैके पर पुलिस पहुंची और मुखिया सरपंच की मदद से ताला तोड़कर महिला बच्चे को बंधक से मुक्त कराया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष कीर्ति कुमार ने बताया कि दो भाइयो के बीच मकान का विवाद है। 

पिता ने एक भाई को मकान लिख दिया है। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, उन्होंने सात दिनों से बंधक बनाए जाने पर बताया कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। वैसे मामला संदेहास्पद लगता है। दोनो ओर से आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : दरभंगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा नीतीश की कथनी और करनी में फर्क.

Related Articles

Back to top button
Close