खबरेबिहारराज्य

जोकीहाट में तेजस्वी ने कहा-हम शेर है, गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं

पटना/न्यूज़ डेस्क

जोकीहाट उपचुनाव की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।…

पटना। जोकीहाट उपचुनाव के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने अररिया पहुंचे  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में एक भी ऐसी पार्टी नहीं छोड़ी जिससे गठबंधन नहीं किया हो। वो विकास नहीं, जनादेश का अपमान कर विनाश करते हैं।

नीतीश कुमार केवल मुखौटा हैं, बिहार में असल राज तो मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी कर रहे है और नीतीश कुमार में इतनी औक़ात नहीं कि वो भाजपा की आंख में आंख डाल कर बात कर सकें। लालू जी ने आडवाणी सरीखे नेता को गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया था, लेकिन नीतीश कुमार तांडव मचा रहे एक नौसीखिए भाजपा नेता को अरेस्ट नहीं कर सके। उसने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया।

तेजस्वी ने कहा कि जोकीहाट उपचुनाव के बाद नीतीश कुमार ऐसे कप्तान रह जाएंगे जिनकी प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बचेगी। भाजपाई जब हारने लगते है तो उन्हें पाकिस्तान याद आने लगता है। हम शेर हैं, भाजपाई गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है।

उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के टैक्स कलेक्टर हैं। बिहार का सारा टैक्स वही कलेक्ट करते हैं। यहां भी बोरा भरकर बैठे हैं। कर्नाटक में मुझे लोग बताने लगे कि भाजपाइयों की बोली में हमारे यहां एक भी विधायक नहीं बिक सका, लेकिन आपके बिहार में तो मुख्यमंत्री ही बिक गया। 

भाजपा ने एससी-एसटी क़ानून ख़त्म कर दिया। देश नागपुरिया क़ानून से नहीं, बल्कि बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। हम देश के लिए खड़े है। लोकतंत्र के लिए खड़े है।

Related Articles

Back to top button
Close