खबरेबिज़नेस

बालिकाओं-युवा लड़कियों के लिए विश्व बैंक देगी 6.3 करोड़ डॉलर.

Business. नई दिल्ली, 28 फरवरी = भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के साथ विश्व बैंक का एक वित्तीय समझौता हुआ है जिसके अंर्तगत विश्व बैंक भारत सरकार के ‘तेजस्विनी’ प्रोजेक्ट के लिए 6.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 430 करोड़ रुपये) देगी। इस प्रोजेक्ट द्वारा 6 लाख 80 हजार बालिकाओं-युवा लड़कियों को कौशल विकास के अंर्तगत लाया जाएगा।

जरुर पढ़े : रियायंस jio के बाद airtel का बड़ा ऑफर, 145 रुपये में 14 जीबी 4G इंटरनेट के साथ सब कुछ फ्री !

भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव राज कुमार और विश्व बैंक की ओर से निदेशक (भारत प्रमुख) जुनैद कमाल अहमद ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के दूसरे भाग पर झारखंड सरकार की ओर से महिला-बाल विकास मंत्रालय के प्रधान सचिव मुखमीत सिंह भाटिया ने हस्ताक्षर किए। जून, 2021 तक चलने वाले इस ‘तेजस्विनी’ प्रोजेक्ट में झारखंड के 17 जिलों को समाहित किया गया है, जहां की 6 लाख 80 हजार बालिकाओं-युवा लड़कियों को बेसिक लाइफ ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद इन लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close