खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

बीजेपी की भाषा में जवाब देंगे नारयण राणे, बीजेपी मुक्त बनाएंगे महाराष्ट्र .

मुंबई, 14 जनवरी=  देश में लोकशाही का स्थान तानाशाही लेने लगी है। इसे समाप्त करने के लिए कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस को साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ना जरुरी हो गया है। यह जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने ठाणे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमूह को दिया है। राणे ने कहा कि महाराष्ट्र को भाजपामुक्त करने का प्रयास वह करने वाले हैं।

राणे ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुंबई में राकांपा के साथ चुनावी गठबंधन न किए जाने की घोषणा की है ,जो उनकी व्यक्तिगत घोषणा है। सोमवार को मुंबई में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है| उस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में चर्चा की जाने बाली है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहने वाले हैं। इसलिए कांग्रेस व राकांपा के बीच चुनावी गठबंधन के आसार बन रहे हैं। राणे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ही राज्य में सत्ता आने वाली है।

Related Articles

Back to top button
Close