उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मरवरिया पहाड़ पर मारा गया डकैत शारदा कोल : ज्ञानेश्वर

लखनऊ/ चित्रकूट, 04 सितम्बर : चित्रकूट धाम के पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि शहीद सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह पर गोलियां चलाने वाले डकैत शारदा कोल के मरवरिया पहाड़ पर होने की सूचना पर काम्बिंग कर रही पुलिस टीम ने मुठभेड़ में डकैत शारदा कोल को मार गिराया। 

पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि बीते 24 अगस्त से ही पुलिस की टीमें जंगलों में काम्बिंग कर रही है और इसी बीच रविवार की रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब मरवरिया पहाड़ पर मटिया गांव के निकट डकैतों की सूचना पर पुलिस टीम ने पहाड़ को घेर लिया। पुलिस से घिरा देखकर डकैतों ने फायरिंग की और भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग में दस बजे के आसपास डकैत शारदा कोल को मार गिराया। 

उन्होंने बताया कि मरने वाला डकैत शारदा कोल 12 हजार का इनामी रहा है। वह पहले बलखड़ियां गैंग के साथ था और बाद में उसने कुख्यात बबुली कोल का गैंग ज्वाइन कर लिया था। उसके मारे जाने के बाद निकट में ही पड़ी थ्री नाट थ्री की राइफल बरामद हुई है। जो पुलिस से लूटी हुई प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि डकैत शारदा कोल पर छोट बड़े 10 मुकदमें पंजीकृत है। वह धीरे-धीरे गैंग में सक्रिय हो गया था और उसने ही शहीद जयप्रकाश सिंह पर गोली चलायी थी। चित्रकूट पुलिस मामलें में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं अब भी कुख्यात बबुली के पीछे टीम पड़ी हुई है। 

Related Articles

Back to top button
Close