खबरेस्पोर्ट्स

मार्श के बाद अब मिचेल स्टार्क भी भारत दौरे से बाहर

Sports,नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.) । मिशेल मार्श के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। स्टार्क पैर की चोट के चलते स्वदेश लौटेंगे। वे अब सीरीज के शेष दोनों मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

टीम के फिजियोथैरेपिस्ट डेविड बैकली ने कहा कि मिचेल स्टार्क के दाएं पैर में फ्रेक्चर है। यह चोट उन्हें दूसरे टेस्ट के दौरान लगी थी। यह समस्या पिछले कुछ दिनों में कम नहीं हुई जिसके चलते उन्हें स्वदेश लौटना होगा। शुक्रवार सुबह उनकी चोट का स्कैन किया गया जिसके बाद उन्हें स्वदेश भेजने का फैसला किया गया।

अभी स्टार्क की जगह किसी अन्य गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जैक्सन बर्ड रिजर्व गेंदबाज के रूप में टीम के साथ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले उसके ऑलराउंडर मिचेल मार्श कंधे की चोट के चलते स्वदेश लौट चुके हैं। उनकी जगह मार्कस स्टोनिस को टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े : IPL : ग्लेन मैक्सवेल बने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान

भारत और ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा टेस्ट रांची में 16 मार्च से खेला जाना है। बेंगलुरू टेस्ट में डीआरएस विवाद के चलते इनके बीच अब सीरीज में ज्यादा संघर्ष देखने को मिलेगा ऐसी उम्मीद है, इसके चलते मेहमान टीम को स्टार्क की कमी खलेगी।

Related Articles

Back to top button
Close