Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

श्रीलंका में दुनिया के सबसे बड़े सैंडबुध्दा बनाएंगे सुदर्शन पटनायक

नई दिल्ली, 10 मई (हिस)। विश्वविख्यात सैंड ऑर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैसाक उत्सव के दौरान श्रीलंका यात्रा पर दुनिया के सबसे बड़े सैंडबुध्दा बना रहेे हैं। कोलंबो के समुद्र तट पर बना रहे इस कलाकृति में पटनायक ने इसमें भगवान बुध्द को लेटे हुए मुद्रा में बनाया है।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हिंद महासागर परिक्षेत्र) संजय पांडा ने बताया कि सुदर्शन पटनायक पीएम मोदी से पहले ही श्रीलंका पहुंच गए है। वे पीएम के स्वागत और भारत-श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों को लेकर ये कलाकृति बना रहे हैं। खुद सुदर्शन पटनायक ने अपनी इस कलाकृति की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दिखाई।

श्रीलंका के बुध्द पूर्णिमा उत्सव में जाएंगे मोदी

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी 11-12 मई को दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर हैं। जहां वे बुध्द पूर्णिमा याने वैसाक उत्सव के मौके पर होने वाले राजकीय समारोह में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close