खबरेबिहारराज्य

​बेगूसराय: मटिहानी प्रखंड में  जन अधिकार पार्टी (लो•) का प्रखंड स्तरीय बैठक​ समपन्न 

बलिया/गौरव कुमार

​बेगूसराय:-​ ​मटिहानी प्रखंड​ के बड़ी एघू आरा मिल के पास, अभिज्ञान स्कूल के सामने, होम्योपैथिक डॉक्टर प्रवीण कुमार के यहां ​जन अधिकार पार्टी​ के विस्तार को लेकर बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जागरूकता को लेकर चर्चा की गई, ​इस बैठक की अध्यक्षता बंकेस कुमार​ कर रहे थे। ​

इस बैठक का संचालन युवा शक्ति जिला अध्यक्ष बेगूसराय अंजय पासवान​ कर रहे थे। इस बैठक के ​मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष भाई संजय यादव और डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह​ थे।मौके पर दर्जनों लोगों को निम्नलिखित पदों पर मनोनीत किया गया, जिसमें ​जन अधिकार पार्टी के जिला सचिव डॉक्टर प्रवीण कुमार, जाप प्रखंड अध्यक्ष मटिहानी श्री राम पंडित, पंचायत अध्यक्ष कैथमा नित्यानंद यादव, पंचायत अध्यक्ष मटिहानी सुशील कुमार शर्मा, अति पिछड़ा  प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मटिहानी राम विनय शर्मा​ को मनोनीत किया गया। और मौके पर युवा शक्ति छात्र जिला अध्यक्ष कमल कुमार, युवा शक्ति जिला प्रधान महासचिव सुभाष प्रियदर्शी, जाप प्रखंड अध्यक्ष बरौनी संजीव यादव, जाप के वरिष्ठ नेता मुकेश पासवान, मुकेश कुमार, जी डी कॉलेज अध्यक्ष नवीन कुमार​ एवं दर्जनों जाप के कार्यकर्ता उपस्थित हुुए।

Related Articles

Back to top button
Close