Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीविदेश

आज लगेगा 2017 साल का पहला सूर्यग्रहण.

नई दिल्ली, 26 फरवरी := साल 2017 का पहला व आंशिक सूर्यग्रहण दक्षिण / पश्चिम अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका की ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा।

भारतीय समयानुसा खंडग्रास सूर्य ग्रहण रविवार दिनांक 26.02.17 को शाम 5 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ होकर रात 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। भारत में दृश्य नहीं होने के चलते इसका धार्मिक दृष्टिकोण से शुभाशुभ प्रभाव भी मान्य नहीं है।

आगे भी पढ़े :=कितने प्रकार के होते हैं सूर्यग्रहण ?

सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से कुछ हिस्सों में पहली बार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर दिखने की संभावना है। हालांकि इस दौरान रात होने के चलते ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ग्रहण मुख्य रुप से दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण के देशों में दिखाई देगा। 

 

कब होगा अगला ग्रहण?

26 फरवरी के बाद साल 2017 में दो और ग्रहण देखें जाएंगे। इसमें एक चन्द्र ग्रहण होगा, तो दूसरा सूर्य ग्रहण। 7-8 अगस्‍त को हमें भारत में आंशिक चन्द्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसे यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया से देखा जा सकेगा। जबकि 21 अगस्‍त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा।

कब लगता है सूर्यग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है और ये घटना तभी होती है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा ढका हुआ प्रतीत दिखाई देता है।

क्या  नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखना नुकसानदायक है ?

नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखना आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रहण के समय सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें आखों को ज्यादा नुकसान करती हैं।  इसलिए सूर्यग्रहण देखने के लिए काले धूप वाले चश्मे या एक्सरे का उपयोग करना चाहिए।

 

आगे भी पढ़े :=सूर्य ग्रहण का क्या है धार्मिक महत्व .

 

Related Articles

Back to top button
Close