उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

एक बार गर्मी की तपिश और होगी तेज, पारा 40 डिग्री पहुंचने की सम्भावना

Uttar Pradesh.लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में गर्मी एक बार फिर प्रभावी होती नजर आ रही है। हवाओं के झोंको के बीच तेज धूप के कारण पारा एक बार फिर चढ़ रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दिन की तपिश का असर रात में भी देखा जा रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण विण्ड पैटर्न बदल रहा है। इस वजह से हवा दक्षिण पछुआ हो रही है। इसके साथ ही शुष्क मौसम के कारण राजस्थान से गर्म हवाओं की वजह से भी प्रदेश के तापमान में इजाफा होगा। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि बुन्देलखण्ड में पहले ही तापमान इससे ऊपर जा चुका है, लेकिन बीते दिनों मौसम में परिवर्तन के कारण वहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी थी।

विभाग के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इस महीने के अंत तक लखनऊ पहुंचेगी चौथी मेट्रो ट्रेन

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, आगरा का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, मेरठ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा झांसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस ददर्ज होने की सम्भावना है।

प्रदेश में बांदा बीते चौबीस घण्टे में सबसे ज्यादा गरम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा। इसके बाद इलाहाबाद का तापमान 41.8 डिग्री और वाराणसी का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close