खबरेस्पोर्ट्स

नेत्रहीन टी-20 विश्व कप : श्रीलंका को भारत ने 9 विकेट से हराया.

Sports. नई दिल्ली, 04 फरवरी = नेत्रहीन टी-20 विश्व कप के अपने छठे लीग मैच में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंद दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया। 187 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने केवल 13.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से प्रकाश ने नाबाद 99 रनों की बेहतरी पारी खेला। प्रकाश के अलावा केतन पटेल ने नाबाद 56 रन बनाए। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट गणेश बाबूभाई का गिरा। गणेश ने 11 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से एकमात्र विकेट दिनेश निहारा ने लिया।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। श्रीलंका की तरफ से सौरंगा संपथ और पथुन समन कुमारा ने सधी शुरुआत की। 41 के कुल स्कोर पर संपथ को उनके 22 के निजी स्कोर पर सुनील ने बोल्ड किया। इसके बाद 30 रन बनाकर समन कुमारा रिटायर हो गए। उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए रूवन वासंता 3 रन बनाकर सुनील की गेंद पर वेंकटेश्वर राव को कैच देकर चलते बने। रूवन 57 के कुल स्कोर पर आउट हुए। 99 के कुल स्कोर पर डिमुथ रविन्द्र 18 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद उपुल संजीवा को 128 के स्कोर पर बोल्ड कर सुनील ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया। कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने 167 के कुल स्कोर पर प्रियंथा कुमारा को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया।

ये भी पढ़े : प्रवीण महाजन बनीं AITA की अध्यक्ष .

श्रीलंका की तरफ से केवल चंदना देशपरिया ने कुछ संभलकर खेला और 62 रन बनाकर टीम का स्कोर 186 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की तरफ से सुनील ने 3 व कप्तान अजय रेड्डी ने 2 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button
Close