खबरेमहाराष्ट्रराज्य

पालघर : जाल में फसी व्हेल मछली की मछुवारों ने इस तरह बचाई जान , देखे video

केशव भूमि नेटवर्क, पालघर  : पालघर जिला के वडराई के मच्छिमारो ने अरब समुन्द्र में जाल में फसी करीब 20 से 30 फिट लम्बी व्हेल  मछली को छुड़ाया जिसके बाद उसकी जान बच गई।

बताया जा रहा है कि वडराई गांव के रहने वाले हितेंद्र अरविंद मेहेर अपनी अमर साईं नामक वोट (नाव) लेकर अरब समुंद में मछली पकड़ने के लिए गए थे ।और उन्होने अरब समुन्द्र में करीब 12 नॉटीकल अंदर मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जिसमे सुबह करीब 4 बजे के आस पास यह व्हेल मछ्ली फस गयी।

जब उन्होने जाल निकालना शुरू किया तो देखा कि जाल में करीब 20 से 30 फिट की व्हेल मछली फसी हुई है जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे मछुवारो की मद्दत से इस मछली को जाल से छुड़ाया जिसके बाद इसकी जान बच गयी।

 

Related Articles

Back to top button
Close