उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

प्रशासन की अनसुनी पर ग्राम प्रधानों की हड़ताल जारी

रायबरेली, 28 दिसम्बर (हि.स.)। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधानों ने हड़ताल के चौथे दिन विभिन्न विकास खण्ड कार्यालयों के सामने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। 

अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन प्रधानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। ग्रामीण विकास की पहली सीढ़ी ग्राम प्रधान होता है परंतु उसके अधिकारों को समाप्त कर दिया गया है। गांव के विकास में प्रधानों की भूमिका को नजरअंदाज करना नामुमकिन है। इसके लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

प्रधान संघ अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने बताया कि शासन द्वारा निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्रियों के रेट न्यूनतम निर्धारित किए गए हैं। जबकि बाजार में गिट्टी, मोरंग, सीमेंट और सरिया का रेट काफी ज्यादा है। इन परिस्थितियों में प्रधान काम कराने में पूरी तरीके से असमर्थ हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close