खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सिंहगढ़ में भाजपा ने उम्मीदवारों को दिलाई शपथ.

Maharashtra. मुंबई, 06 फरवरी= पुणे महानगर पालिका के चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों को भाजपा ने शपथ दिलातेे हुए चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है। इसके पहले रविवार को मुंबई के हुतात्मा चौक पर मुंबई मनपा के भाजपा उम्मीदवारों को शपथ दिलवाई गई थी।

ये भी पढ़े : गूगल की मदद से पुलिस ने नष्ट की देशी दारू की भट्टी.

गौरतलब है कि चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा ने पुणे मनपा मेें जिन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, उनके लिए सिंहगढ़ में पारदर्शिता लाने के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर भाजपा के सभी उम्मीदवार उपस्थित थे। सभी को पारदर्शक गतिमान व भ्रष्टाचार मुक्त और विकासाभिमुख सुशासन के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पालकमंत्री गिरीश बापट, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले, सांसद अनिल शिरोले और राज्यसभा सदस्य/सांसद संजय काकडे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close