उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बारिश का कहरः मकान ढहने से तीन बच्चों की मौत, दर्जनों घायल

बुलंदशहर, 23 सितम्बर (हि.स.)। जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से एक तरफ लोगों ने जहां गर्मी में राहत की सास ली है। वहीं लगातार पड़ रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित भी हुआ है। बारिश से कई स्थानों पर मकान गिर पड़े, जिसमें तीन बच्चों की दबकर मौत हो गई तो दर्जनों लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रैफर कर दिया गया है।

शुक्रवार से लगातार जारी बारिश से खुर्जा के गांव खीरखानी में एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत गिरने की सूचना लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलां को लोगों की मदद से बाहर निकाला। छत गिरने से उसके नीचे दबे 20 दिन के नवजात बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध महिला सहित आठ लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरो ने महिलाओ की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रैफर कर दिया।

गांव घूंघरावली, बनवारीपुर के खदना देवी, हिमांशु, मयंक और हर्ष के मकान की छत गिरने से उन्हें गम्भीर रुप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। शाहपुर गांव की कमलेश और सोनू दोनों पति पत्नी मकान गिरने से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने इनसे वार्ता करते हुए सीएमओ को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने की दृष्टि से डीएम खुर्जा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में पहुंचकर पीड़ितों से मिली और उन्हें बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने पीड़ितों को आर्थिक तौर पर भी मदद देने की भी बात कही। 

दो वर्ष की श्वेता नाम की लड़की की मकान गिरने से मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को संवेदनायें व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मृतका ओमपाल सिंह की पुत्री थी। इसी परिवार से विमलेश, मुकेश एवं अजीत भी गम्भीर रुप से घायल हुए हैं। साथ ही अजीत नाम की एक बच्चा आईसीयू में वेलटीनेटर पर भर्ती हैं। 

जिलाधिकारी ने बच्चे को आईसीयू में देखते हुए संबंधित चिकित्सकों से हर संभव प्रयास करते हुए बच्चे के जीवन को बचाने के लिए अनुरोध किया। संबंधित चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि इस बच्चे की गंभीर हालत है। इसलिए इसको तुरन्त नोएडा में स्थित कैलाश हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। साथ ही मकान गिरने से शुभम नाम के एक बच्चे अकाल मृत्यु होने पर जिलाधिकारी ने दुःख व्यक्त किया। कैलाश हॉस्पिटल में जनपद अलीगढ़ के मौर गांव के हिमानी, विमलेश, नितिन जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिलाधिकारी ने उनसे भी मिलते हुए संबंधित चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button
Close