खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

वड़ापाव विक्रेता को जिंदा जलाकर आरोपी फरार , उल्हासनगर में फैला तनाव.

Maharashtra.मुंबई, 20 मार्च = उल्हासनगर में रेलवे स्टेशन के पास जंबो वड़ापाव का धंधा करने वाले चंदरलाल रामरखियानी को सोमवार की सुबह राकेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस घटना में जल गए रामरखियानी का इलाज सेंट्रल अस्पताल में हो रहा है। स्थानीय पुलिस इस मामले में फरार आरोपी सुरेश को ढ़ूढ़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदरलाल रामरखियानी उल्हासनगर स्टेशन के पास कई वर्षों से जंबो वड़ापाव का स्टॉल लगाते हैं । उनके स्टॉल के पास ही सुरेश नामक फेरीवाला भी स्टॉल लगाना चाहता था। लेकिन रामरखियानी ने सुरेश का विरोध किया था। इससे नाराज सुरेश सोमवार की सुबह रामरखियानी की स्टॉल पर पहुंचा और उसने रामरखियानी पर पहले से ही लाया हुआ केरोसिन उड़ेल दिया। रामरखियानी इस मामले में कुछ समझ पाते अथवा संभल पाते , सुरेश ने दियासलाई से उन्हें जिंदा जला दिया।

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल , प्रशासन सतर्क

उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ,लेकिन सुरेश घटनास्थल से फरार हो गया था। किसी तरह स्थानीय नागरिकों ने रामरखियानी को सेट्रल अस्पताल पहुंचाया , जहां उनका इलाज जारी है। इस नृशंश घटना की वजह से उल्हासनगर में तनाव व्याप्त हैं।

Related Articles

Back to top button
Close