खबरेस्पोर्ट्स

4 अप्रैल से शुरू होंगे राष्ट्रमंडल खेल, पदक जीतने उतरेंगी मैरीकॉम

नई दिल्ली (ईएमएस) । महिला मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम अगले माह आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक जीतने का सपना पूरा करने उतरेंगी। 5 बार विश्व खिताब जीत चुकी और 5 बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी 35 वर्षीय मैरीकॉम ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक नहीं जीता है।

महिला मुक्केबाज़ी को 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किया गया था तब मैरीकॉम उन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। इंडिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 4 रजत और एक कांस्य समेत कुल 5 पदक जीते थे। मैरीकॉम 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों और 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में क्रमश: स्वर्ण तथा कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

मणिपुर की मैरी के खाते में सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों का पदक ही नहीं है। मैग्निफिसेंट मैरी’के नाम से मशहूर मैरीकॉम ने गत साल एशियाई चैंपियनशिप में जबरदस्त वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता था जो एशियाई चैंपियनशिप में उनका 5 वर्ष बाद हासिल किया गया स्वर्ण था। राज्यसभा सांसद मैरीकॉम के लिए ये संभवत आखिरी राष्ट्रमंडल खेल हो सकते हैं क्योंकि अगले राष्ट्रमंडल खेलों तक वे 39 साल की हो जाएंगी। 3 बच्चों की मां मैरीकॉम इंडियन मुक्केेबाज़ी में लीजेंड का दर्जा रखती हैं और गोल्ड कोस्ट में वे राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक जीतने का सपना पूरा करना चाहेंगी।

Related Articles

Back to top button
Close