Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

BMC नतीजे : किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं, नाराज उद्धव बोले मतदाताओं के नाम की होनी चाहिए जांच .

Maharashtra . मुंबई, 23 फरवरी (हि.स.)। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव परिणाम के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है। भाजपा को इस चुनाव में 81 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना को यहां 85 सीटें मिल सकी हैं, जबकि बहुमत का जादुई आंकड़ा 114 सीटों का हैं। इसलिए अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि शिवसेना व भाजपा मिलकर मुंबई महानगरपालिका में सत्ता स्थापित करने वाली हैं। इस तरह की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई महानगरपालिका में कुल सीटों की संख्या 227 है। इस चुनाव में शिवसेना को 84, भाजपा को 81, कांग्रेस पार्टी को 31, राकांपा को 9, मनसे को 7, एमआईएम को 3, सपा को 6, अखिल भारतीय सेना को 1 व 4 निर्दलीय नगरसेवक जीते हैं। इसलिए त्रिशंकू बनी इस मनपा में सत्ता स्थापित करने के लिए शिवसेना व भाजपा को साथ आना जरूरी हो गया है, लेकिन पहल कौन करें इसे लेकर दोनों दलों में असमंजस बरकरार है। राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भाजपा व शिवसेना के बीच व्याप्त नाराजगी समाप्त हो और दोनों दल मुंबई सहित राज्य के विकास के लिए साथ मिलकर काम करें। पाटील ने कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री व शिवसेना अध्यक्ष को समझाने का प्रयास करने वाले हैं।

मतदाता सूची से गायब मतदाताओं के नाम की जांच होनी चाहिए : उद्धव ठाकरे

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगरपालिका की मतगणना संपन्न हो जाने के बाद पत्रकारों से कहा की  मुंबई सहित राज्य में हुए स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव में मतदाता सूची से भारी मात्रा में मतदाताओं के नाम गायब हुए हैं । यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया, जिससे शिवसेना को कुछ सीटों पर नुकसान हुआ है। इसलिए मतदान सूची में मतदाता का नाम गायब होने की सघन जांच की जानी चाहिए। 

ये भी पढ़े : CM के सफल प्रयासों से महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता

udhav thakreउद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे वह खुश हैं। शिवसेना को तोड़ने का प्रयास किया गया और सत्ता बल का पूरा उपयोग किया गया, इसके बावजूद मुंबई में शिवसेना नंबरवन पक्ष बनकर उभरा है। इतना ही नहीं धनबल, बाहुबल का उपयोग किए जाने के बाद भी शिवसेना को पिछले चुनाव में मिली 75 सीटों से बढकर इस चुनाव में 84 सीटें मिली हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की विजय में मराठी भाषियों का योगदान तो है ही , शिवसेना को इस बार हर वर्ग का सहयोग मिला है।

शिवसेना को मुस्लिम समाज भी पसंद करने लगा : उद्धव

बांद्रा में मुसलिम बहुल इलाके में बेहरामपाड़ा में शिवसेना के टिकट पर मुसलिम प्रत्याशी की जीत बताती है कि शिवसेना को मुस्लिम समाज भी पसंद करने लगा है। उन्होंने मुंबई महानगरपालिका में बनने वाली सत्ता के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है और अपने पत्ते अभी ओपेन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को सिर्फ 227 सीटों में से 82 सीटें ही मिली हैं, इसका मतलब अन्य लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। उद्धव ठाकरे ने इस अवसर पर मुंबई की जनता का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
Close